रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा,होगा कई कार्यक्रमों का आयोजन
1 min read

रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा,होगा कई कार्यक्रमों का आयोजन

 

रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) को भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने शनिवार को रांची स्थित अपने कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महानगर रांची और भाजपा ग्रामीण संयुक्त रूप से इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेंगे, जिसमें समाजसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

17 सितंबर को होगा शुभारंभ

इस पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को हवन कार्यक्रम से होगी। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा, सम्मान और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जाएगी।

होंगे ये प्रमुख आयोजन

सांसद कला महोत्सव का आयोजन

रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर

रांची शहर में 3016 लाइटों का उद्घाटन

75 पैरामेडिकल स्टाफ का सम्मान

75 सफाईकर्मी और 75 नर्सों का सम्मान

75 पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह

75 खिलाड़ियों का सम्मान

75 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी सम्मानित किया जाएगा

सांस्कृतिक गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा

सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को राष्ट्र सेवा और जनता के कल्याण के लिए समर्पित किया है। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा रांची इकाई ऐसा कार्यक्रम कर रही है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और संस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य 

समाज के प्रति सेवाभाव को आगे बढ़ाना और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *