टाटानगर स्टेशन चौक पर भाजपा का धरना, राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
1 min read

टाटानगर स्टेशन चौक पर भाजपा का धरना, राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

 

रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••

जमशेदपुर:-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर ने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कहा कि जनता की बुनियादी जरूरतें लगातार उपेक्षित हो रही हैं।

भाजपा ने उठाए जनसमस्याओं के मुद्दे

धरना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैनर और तख्तियां थामे हुए कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उनकी प्रमुख मांगें थीं वर्षों से अधर में लटके बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जमीन पर उतारा जाए।शहर और ग्रामीण इलाकों की जर्जर सड़क व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए।बालू के अवैध उठाव पर रोक लगे राज्य और जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण हो नशे के कारोबार पर कड़ी लगाम लगे शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर हो और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान

धरना का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि पूरे राज्य में सरकारी तंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है और जन समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी अधिकारी को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा नेताओं का कहना था कि सरकार की चुप्पी से यह साबित होता है कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान से कतई गंभीर नहीं है।

सुधांशु ओझा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार व प्रशासन अब भी नहीं जागे, तो विपक्षी पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा आज हमने जन समस्या को लेकर सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद की है। यदि मांगों को अनसुना किया गया तो भारतीय जनता पार्टी उपायुक्त कार्यालय के समक्ष बड़ा प्रदर्शन करेगी।

कार्यकर्ताओं की मुट्ठी गर्म नारेबाजी

धरना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सरकार विरोधी’ नारे जोरदार तरीके से लगाए। टाटानगर स्टेशन चौक पूरे दिन नारों से गूंजता रहा। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में भाजपा नेताओं ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जनता अब परिवर्तन चाहती है।

आगे की तैयारी

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन फिलहाल प्रतीकात्मक है, लेकिन यदि जल्द ही स्थायी हल नहीं निकाला गया तो जिलेभर में आंदोलन को व्यापक बनाने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *