धोनी ने रखा एक्टींग कि दुनिया में कदम 
1 min read

धोनी ने रखा एक्टींग कि दुनिया में कदम 

 

रिपोर्ट:-रांची डेस्क•••••• 

महेंद्र सिंह धोनी इस बार मैदान की बजाय परदे पर एक्टिंग में हाथ आजमाते नजर आ सकते हैं। हाल ही में उनका और आर. माधवन का एक एक्शन प्रोजेक्ट “The Chase” का टीज़र सामने आया है, जिसे लेकर फैंस के बीच बड़ा buzz है।

फिल्म का नाम क्या है

क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी अब सिल्वर स्क्रीन पर भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। धोनी जल्द ही आर. माधवन के साथ नज़र आएंगे वसन बाला निर्देशित एक्शन प्रोजेक्ट “The Chase” में। सोशल मीडिया पर जारी टीज़र में दोनों एक्टर्स कमांडो स्टाइल में, ब्लैक गियर और गन के साथ दिख रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में धोनी एक टास्क फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं जवां, फुल एक्शन अवतार में, जैसा आपको मैदान में शायद ही कभी देखने मिला

धोनी का रोल

धोनी इस फिल्म में टास्क फोर्स ऑफिसर (Task Force Officer) की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिनका लुक एक एक्शन हीरो जैसा है—काले टैक्तिकल गियर, बुलेटप्रूफ जैकेट और गन के साथ।

कब आएगी फिल्म

“The Chase” के बारे में अभी तक केवल टीज़र रिलीज़ हुआ है, जिसमें रिलीज डेट स्पष्ट नहीं बताई गई है। मेकर्स ने “कमिंग सून” लिखा है, यानी संभवतः अगले कुछ महीनों में ये प्रोजेक्ट रिलीज हो सकता है।

चर्चा फिल्म या ऐड?

फैंस अभी कंफ्यूज हैं कि यह पूरी फिल्म है, वेबसीरीज़ है, या बड़ा बजट ऐड मगर धोनी के अभिनय की चर्चा ने सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त हलचल मचा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *