
भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
रिपोर्ट:- रांची डेस्क••••••
राजधानी रांची में सोमवार को राजनीतिक माहौल गर्माता हुआ दिखाई दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ कथित रूप से अपशब्द कहे जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा और रांची महानगर इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया।
* जयपाल सिंह स्टेडियम से प्रदर्शन
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और रांची महानगर पदाधिकारी बड़ी संख्या में जयपाल सिंह स्टेडियम से नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरे। हाथों में विरोध में लिखी तख्तियां और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर चले
* कांग्रेस कार्यालय को घेरा गया
जैसे ही प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैरिकेटिंग लगाकर उन्हें वहीं रोक दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और कार्रवाई की मांग की।
* महिला कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की
प्रदर्शन का माहौल तब और गर्म हो गया जब भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बैरिकेटिंग पार करने की कोशिश करने लगीं। इस दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। हालांकि, प्रशासन ने स्थिति को काबू में कर लिया और किसी तरह की बड़ी अनहोनी नहीं हुई।
* भाजपा का तीखा बयान
भाजपा नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ अपशब्द कहना न केवल असभ्य और असंवेदनशील बयान है बल्कि पूरे देश का अपमान है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कांग्रेस नेताओं को इसके लिए सार्वजनिक माफी माँगनी चाहिए।