
गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम गैंगस्टर फहीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा में एमजीएम अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट:- रांची डेस्क •••••
गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा के बीच एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया।
* क्या है मामला
सूत्रों के अनुसार, फहीम खान को पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी। शुक्रवार सुबह उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जेल प्रशासन ने मेडिकल जांच करवाई और डॉक्टर की सलाह पर उसे अस्पताल भेजा गया।
* अस्पताल में कड़ी सुरक्षा
फहीम खान के अस्पताल पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल को अस्पताल परिसर में तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके। सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है और किसी को भी संदिग्ध रूप से घूमने नहीं दिया जा रहा है।
* क्यों बन्द हैं जेल मे
गौरतलब है कि फहीम खान वर्तमान में जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट रहा है। गैंग्स ऑफ वासेपुर सीरीज के कुख्यात किरदारों में शामिल फहीम खान पर कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, अपहरण, और अन्य अपराधों में कई केस चल रहे हैं।
* विशेष टीम कि नीगरानी में इलाज जारी
अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम उसकी देखरेख कर रही है। स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति को लेकर अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत के अनुसार इलाज किया जा रहा है।
*परिवार और सहयोगीयो पर भी है नजर
फहीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उसके परिवार व सहयोगीयो के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है। केवल संबंधित लोगों को ही मिलने की इजाजत दी जा रही है और अस्पताल गेट पर पुलिस का सख्त पहरा है।