लोकहित अधिकार पार्टी का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने हरिनाथ साहू
1 min read

लोकहित अधिकार पार्टी का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने हरिनाथ साहू

रांची:राजधानी रांची के कांके प्रखंड क्षेत्र के सुकुरहुटू गांव निवासी हरिनाथ साहू को लोकहित अधिकार पार्टी का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में की। बताते चलें एक जुलाई को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अध्यक्ष पद से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर किया गया था। हरिनाथ साहू प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए रांची लोकसभा सीट से विगत चुनाव भी लोकहित अधिकार पार्टी से लड़ चुके हैं। हरिनाथ साहू ने उनको पार्टी द्वारा यह दायित्व देने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री सतीश गांधी सहित समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

फोटो:-कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू

उन्होंने समाजिक न्याय के पार्टी के संकल्प के साथ संगठन से सभी वर्गों के वंचित, पीड़ित लोगों को जोड़ते हुए पार्टी को प्रदेश में नई ऊंचाई पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई है। उनको कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कपिल साहू, अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गौतम, अनिल टुडू, विकास कुमार,
कांके प्रखंड अध्यक्ष गणेश साहू, प्रेमचंद कुमार सहित कई जिलों के पदाधिकारी एवं केन्द्रीय पूजा समिति सुकुरहुटू कांके के पदाधिकारियों ने बधाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *