रातु रोड एलिवेटर कोरिडोर का नितिन गडकरी करेंगे उद्घटन, जानिए क्या है खासियत……..
रिपोर्ट:- राँची डेस्क….
राजधानी राँची में 3 जुलाई दिन गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रातु रोड एलेविटर कोरिडोर का दोपहर 3 बजे करेंगे उद्घाटन। गडकरी पहले गढ़वा में 1129.48 करोड़ की लागत से बनी बाईपास रोड़ का करेंगे उद्घाटन।
फ्लाईओवर की लंबाई और लागत……
राँची को मिला ये फ्लाईओवर कुल 4.18 km लम्बी है और इससे बनाने में 558 करोड़ रुपए की लागत आई है। यह वही सड़क है जिसकी जाम से लोग परेशान रहते थे, फ्लाईओवर बनने से राँची के लोगों को राहत मिलेगी। राँची के रातु रोड, पिस्का मोड,पंडरा जैसे व्यस्त क्षेत्रों में जाम की समस्या को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।
इस फ्लाईओवर की शुरुआत नवंबर 2022 में शुरू हुआ और इसके निर्माण कार्य मात्र 26 महीनों में पूरा किया गया।
उद्घाटन समारोह और वीआईपी मूवमेंट……
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की थी, जिसमें यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और वीआईपी प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया गया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उद्घाटन के बाद बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को श्रद्धांजलि देंगे और एक मोटरसाइकिल रैली के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
राँची को मिलेगी जाम के झाम से बड़ी राहत…..
यह रातू रोड फ्लाईओवर राँची के सिरमटोली और कांटाटोली फ्लाईओवर के बाद शहर का तीसरा बड़ा फ्लाईओवर है। राँची में कुल पाँच फ्लाईओवर बनाने की योजना है, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आने और शहर की सूरत बदलने की उम्मीद है।
यह फ्लाईओवर निश्चित रूप से राँची के लोगों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे उनका दैनिक आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। अब देखना यह है कि इसका नामकरण किस महापुरुष के नाम पर होता है।