वरिष्ठ पत्रकार राणा गौतम का निधन,पत्रकारों में शोक…..
1 min read

वरिष्ठ पत्रकार राणा गौतम का निधन,पत्रकारों में शोक…..

रांची:राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार और रांची प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य राणा गौतम का बुधवार 8 जनवरी को निधन हो गया। वे पिछले एक साल से कैंसर पीड़ित थे। उनका इलाज टाटा कैंसर हॉस्पिटल मुंबई और रांची के अस्पतालों में चल रहा था। आज दोपहर 1:00 बजे पार्थिव शरीर को रांची प्रेस क्लब अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा,अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा।

तीस वर्ष लंबा रहा पत्रकारिता का सफ़र

जून 1971 में रांची में जन्मे राणा गौतम के पिता राजेंद्र प्रसाद सेवानिवृत्त अपर समाहर्ता हैं। प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा रांची से होने के बाद राणा गौतम ने 1992 से पत्रकारिता को बतौर करियर चुना। देशप्राण, आज, रांची एक्सप्रेस, खबरमंत्र और हिंदुस्तान में बतौर क्राइम रिपोर्टर इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।वर्ष 2023 में इन्होंने रांची प्रेस क्लब का चुनाव लड़ा और कार्यकारिणी में चुने गये। अपने मृदुल स्वभाव के कारण पत्रकारिता के क्षेत्र में वे ख़ासे लोकप्रिय रहे।

पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

राणा गौतम के निधन से राजधानी के पत्रकारों में शोक की लहर है।निधन की खबर सुनकर उनके घर पत्रकारों का ताँता लग गया।घर जाकर शोक प्रकट करने वालों में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, सचिव अमरकांत, सह सचिव रतन लाल, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार नीरज सिन्हा, आलोक सिन्हा, चंदन भट्टाचार्य, विजय मिश्र, मोनू कुमार, सौरभ शुक्ला, नवनीत नंदन, बॉबी, प्रसेनजीत मुखर्जी, देव कुमार आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *