बड़ा तालाब में मिला तीन दिनों से लापता 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव, NDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन…………………….
1 min read

बड़ा तालाब में मिला तीन दिनों से लापता 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव, NDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन…………………….

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची : राजधानी रांची के बड़ा तालाब से बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्वाला टोली निवासी 70 वर्षीय शाहिद अख्तर गद्दी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे रांची के जाने-माने बिल्डर साहब अली के भाई थे। मिली जानकारी के अनुसार, शाहिद अख्तर पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।

NDRF की टीम ने तालाब से निकाला शव

बताया जा रहा है कि तलाश के दौरान बड़ा तालाब में उनके होने की आशंका जताई गई। इसके बाद खोजबीन के लिए NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। बुधवार सुबह NDRF की टीम ने तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया और काफी मशक्कत के बाद उनका शव पानी से बाहर निकाला। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग की मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *