रांची में भव्य दुर्गा पूजा पंडालों के खुले पट, बृहदेश्वर और द्वारिकाधीश मंदिर की दिखी झलक………………
रिपोर्ट : रांची डेस्क
रांची : राजधानी रांची में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। शहर के प्रमुख पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस वर्ष पंडालों में बृहदेश्वर मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिर की तर्ज पर तैयार भव्य संरचनाएं आकर्षण का केंद्र बनी हैं। नौ पूजा पंडालों के पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी . आकर्षण सजावट और भव्या पंडालों की छटा देखने के साथ माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे.पंडालों मैं मां की प्रतिमाओ के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे. जय माता दी के जयकारो ओर भक्तिमय माहौल से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग मैं रंगा नजर आया . श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की . राजधानी के बकरी बाजार में भारतीय युवक संघ का पूजा पंडाल इस बार दक्षिण भारतीय स्थापत्य कला की भव्यता को दर्शा रहा है तमिलनाडु के तंजावुर स्थिति बृहदेश्वर मंदिर के प्रारूप पर तैयार पंडाल दूर से ही भक्तों को आकर्षित कर रहा है प्रवेश द्वार के ध्यान मग्न भगवान भोलेनाथ और समीप विराजमान नंदी महाराज श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रहे हैं पंडाल की बाहरी दीवारों पर विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमाएं उकेरी गयी है जबकि अंदर मां दुर्गा के स्वर्णाभूषणों से सुसज्जित दिव्या स्वरूप मन मोह रहा है समिति के अध्यक्ष राहुल वर्मा ने बताया कि आयोजन पर एक करोड रुपए खर्च हुए हैं पंडाल का उद्घाटन उपयुक्त मंजूनाथ भजत्री सहित अन्य अतिथियों ने किया इस दौरान सभी दक्षिण भारतीय पोशाक नजर आए ।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था
जा पंडालों में भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए हैं। बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ पंडालों में अलग कतार तथा दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी रखी गई है।
यातायात में बदलाव
दुर्गा पूजा के दौरान रांची के मेन रोड पर प्रतिदिन शाम 3:30 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक छोटे वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की सूचना दी गई है। श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

