पूजा पंडालों की सफाई और अवैध होर्डिंग पर नगर निगम की रहेगी निगरानी…………………………..
रिपोर्ट : रांची डेस्क
रांची: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान साफ-सफाई से लेकर अवैध होर्डिंग तक पर नगर निगम की नजर रहेगी। पूजा पंडालों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सड़कों की सफाई, कचरे का नियमित उठाव और जलजमाव की समस्या दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर में लगाए जाने वाले अवैध होर्डिंग और बैनर पर भी कार्रवाई की तैयारी रहेगी। नगर निगम की ओर से पूजा के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और पूजा पंडालों के आसपास सफाई व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। वहीं, बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और बैनर के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। नगर निगम का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखना है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा घूमने में किसी तरह की परेशानी न हो।
तीन पालियों में होगी सफाई पंडाल में रखने होंगे डस्टबिन .
दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए सफाई व्यवस्था को दूर करने पर जोर दिया गया है निगम की टीम तीन पालियों में सफाई और कचरा उठाव करेगी पूजा समितियां को पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखने और पूजा पंडाल परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया है मच्छरों से बचाव के फॉगिंग और जरूरत के अनुसार ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जाएगा,
