नेपाल में बाढ़ का कहर, कई मकान और पुल बहे, 10 लोग लापता……………………
1 min read

नेपाल में बाढ़ का कहर, कई मकान और पुल बहे, 10 लोग लापता……………………

रिपोर्ट : रांची डेस्क

काठमांडू, 12 अक्टूबर 2026 बुढ़ी गंडकी नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में खतरा बना हुआ है। नेपाल में बाढ़ की स्थिति एक बार फिर गंभीर हो गई है। रविवार, 11 अक्टूबर को मध्य नेपाल के गोरखा जिले में भूस्खलन के कारण बुढ़ी गंडकी नदी का प्रवाह बाधित हुआ। इसके बाद अचानक आई बाढ़ ने कई मकानों, पुलों और निर्माण स्थलों को नुकसान पहुंचाया। गोरखा जिले के अलावा तनहुँ, चितवन तथा पूर्वी और पश्चिमी नवलपरासी के नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। नेपाल अगस्त 2026 में आई विनाशकारी बाढ़ से अभी पूरी तरह उबर नहीं पाया है। उस आपदा में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग लापता बताए गए थे। ताजा बाढ़ ने राहत और पुनर्वास कार्यों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

नदी के किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग प्रशासन की चेतावनी का पालन करें और ऊंचे, सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *