रांची के बकरी बाजार में दिखेगा दक्षिण भारत के बृहदेश्वर मंदिर का भव्य स्वरूप……………………….
1 min read

रांची के बकरी बाजार में दिखेगा दक्षिण भारत के बृहदेश्वर मंदिर का भव्य स्वरूप……………………….

रिपोर्ट : रांची डेस्क…………

रांची : दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के प्रमुख पूजा पंडालों में शामिल बकरी बाजार में इस बार श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिरतमिलनाडु के तंजावुर स्थित यह ऐतिहासिक मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इसी शैली को ध्यान में रखकर पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।पंडाल निर्माण में पश्चिम बंगाल और मेदिनीपुर के करीब 70 कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। इस भव्य आयोजन पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी है। रिपोर्ट के अनुसार, पंडाल का निर्माण 12 अक्टूबर तक पूरा करने और 14 अक्टूबर को उद्घाटन करने की योजना है।

हर साल बकरी बाजार का पूजा पंडाल अपनी अलग थीम और आकर्षक सजावट के कारण श्रद्धालुओं के बीच खास पहचान बनाता है। इस बार भी बृहदेश्वर मंदिर की झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। की भव्य झलक देखने को मिलेगी। भारतीय नवयुवक संघ की ओर से तैयार किए जा रहे इस पंडाल को आकर्षक और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। कुल मिलाकर, इस दुर्गा पूजा में बकरी बाजार का बृहदेश्वर मंदिर थीम वाला पंडाल रांची के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *