40 किलो गांजा बरामद ,मुरी रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार…………………
1 min read

40 किलो गांजा बरामद ,मुरी रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार…………………

रिपोर्ट : रांची डेस्क…………..

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल अंतर्गत मुरी रेलवे स्टेशन पर RPF ने ऑपरेशन “NARCOS” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 किलो गांजा बरामद किया तथा अवैध परिवहन में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया। RPF पोस्ट मुरी एवं RPF/OP/JAA की टीम ने IPF/RPF/Muri के पर्यवेक्षण में प्लेटफॉर्म संख्या-02 के रांची छोर पर संदिग्ध रूप से पांच पिठ्ठू बैग लेकर जा रहे तीन व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान पांच पैकेटों में कुल 40 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। बरामद गांजे की DD किट से प्रारंभिक जांच में गांजा होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार (19), बीरेन कुमार (20) एवं सहेंद्र कुमार (19), सभी जिला कैमूर (बिहार) निवासी के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पूछताछ में गांजा संबलपुर, ओडिशा से बिहार ले जाने की बात सामने आई। बरामद गांजा, मोबाइल फोन एवं आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए GRP/Muri को सुपुर्द किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *