1 min read

ट्रेलर ने एनटीपीसी कर्मी को रौंदा, मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया………………………..

रिपोर्ट : रांची डेस्क…………..

रांची : हजारीबाग जिले के बड़कागांव में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 13 माइल के पास ट्रेलर ने एनटीपीसी त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड में कार्यरत कर्मी रामदेव रजक (46) को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना एनटीपीसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य सड़क और एनटीपीसी के ट्रांसपोर्टिंग रोड को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *