दुर्गा पूजा समितियो के सदस्य ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनको सपरिवार पंडाल भ्रमण का निमंत्रण दिया…………………………
रिपोर्ट : रांची डेस्क…………..
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांक रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कायार्लय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और विभिन्न शांति समितियों के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया.
मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समितियो से अपील की है वो पंडालो में नशा मुक्ति जागरूकता के लिए होर्डिग लगाए.
मुख्यमंत्री ने पूजा समितियां से भी सभी पंडालों में नशा मुक्ति जागरूकता संबंधित बैनर और होर्डिग लगने का अपील की है उन्होंने कहा है कि नशा मुक्त झारखंड के निर्माण के लिए सरकार के साथ सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की भागीदारी जरूरी है विशेष कर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पूजा पंडालों से जागरूकता संदेश प्रसारित किया जाना चाहिए समितियां ने भरोसा दिलाया है कि पंडालों में नशा मुक्ति से संबंधित बैनर – होर्डिग लगाए जाएंगे और अनाउंसमेंट के माध्यम से सभी लोगों को जागरुक किया जाएगा .
आस्था और परंपरा को कायम रखते हुए मूर्ति विसर्जन पर्यावरण अनुकूल तरीके से किया जाना चाहिए
मुख्यमंत्री ने पूजा समितियां को सुझाव दिया कि आस्था और परंपरा को कायम रखते हुए मूर्ति विसर्जन पर्यावरण अनुकूल तरीके से किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि विसर्जन के बाद तालाब और जलाशय की स्थिति पर्यावरण के लिए चुनौती बन जाती है ऐसे में राज्य सरकार और पूजा समितियां के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की जाए उन्होंने इको फ्रेंडली तरीके से मूर्ति विसर्जन सुनिश्चित करने पर जोर दिया ताकि धार्मिक परंपरा के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हो .
जिला प्रशासन के सहयोग के लिए जताया आभार
पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा समितियां को लगातार पूरा सहयोग मिल रहा है पूजा शुरू होने से पहले प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कई दौर की बैठकें आयोजित कर समितियां की समस्याओं को आवश्यकताओं का समाधान किया जा रहा है प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि प्रशासन की संवेदना शीलता और सहयोग से पूजा समितियो को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है सदस्यों ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया तथा भविष्य में इसी तरह से सहयोग कि अपेक्षा व्यक्त की .
