यूथ कांग्रेस ने किया चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव, जमकर की नारेबाजी……………….
रिपोर्ट : रांची डेस्क…..……
रांची : यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजधानी रांची स्थित चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव किया। हाथों में पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी लगातार “ज्ञानेश कुमार हटाओ” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारे लगाए। प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। मुख्य गेट तक प्रदर्शनकारियों को पहुंचने से रोकने के लिए कार्यालय के बाहर मजबूत बैरिकेडिंग की गई । कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास जमा होकर उसे तोड़ने का प्रयास करते रहे और नारेबाजी करते रहे। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के चुनाव आयोग घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी मुख्य गेट तक पहुंच गए थे और गेट खोलने और उसे तोड़ने का प्रयास किया था। इसे देखते हुए इस बार पुलिस ने कार्यालय के बाहर पहले से ही व्यापक बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
