झारखंड में मानसून फिर सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश के आसार………..
रिपोर्ट रांची डेस्क ………
रांची :- झारखंड में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। झारखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम में इस बदलाव के बीच राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के कारण जलजमाव और स्थानीय स्तर पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।
इस बीच देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है, लेकिन पूर्वी भारत में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण झारखंड समेत आसपास के राज्यों में बारिश का दौर अभी जारी रहने की संभावना है।
चेतावनी :- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड में 26 सितंबर तक व्यापक बारिश की संभावना बनी हुई है। लोगों को बारिश और गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने तथा स्थानीय मौसम पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग की सलाह: भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों, जलभराव वाले रास्तों और बिजली गिरने की आशंका वाले खुले स्थानों से बचने की सलाह दी जाती है।

