LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 16 अगस्त तक करा लें e-KYC, नहीं तो रुक सकती है गैस सब्सिडी
1 min read

LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 16 अगस्त तक करा लें e-KYC, नहीं तो रुक सकती है गैस सब्सिडी

रांची: झारखंड के घरेलू एलपीजी (LPG) गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं से 16 अगस्त तक आधार आधारित e-KYC अनिवार्य रूप से पूरा कराने की अपील की है। तय समय सीमा के भीतर e-KYC नहीं कराने पर गैस सब्सिडी और घरेलू दर पर सिलेंडर की सुविधा प्रभावित हो सकती है।

कमर्शियल रेट पर मिल सकता है सिलेंडर

गैस कंपनियों के अनुसार, समय पर e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडर कमर्शियल दर पर लेना पड़ सकता है। साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत मिलने वाली गैस सब्सिडी भी बंद हो सकती है।

e-KYC के लिए क्या लेकर जाएं?

उपभोक्ताओं को अपनी संबंधित गैस एजेंसी में जाकर ये दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:

आधार कार्ड
गैस उपभोक्ता कार्ड/कनेक्शन विवरण
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
30 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अभी तक नहीं कराया e-KYC

गैस कंपनियों के अनुसार, राज्य में अभी भी करीब 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने e-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। कंपनियों ने सभी उपभोक्ताओं से समय रहते प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।

क्यों जरूरी है e-KYC?

कंपनियों का कहना है कि e-KYC का उद्देश्य वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं की पहचान सुनिश्चित करना तथा फर्जी गैस कनेक्शनों पर रोक लगाना है। इससे सब्सिडी का लाभ केवल पात्र उपभोक्ताओं तक ही पहुंच सकेगा।

यह भी पढ़े – JPSC Scam: धनबाद में भी CID की दबिश, कोचिंग सेंटरों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *