श्रावणी मेला: सावन में कांवड़ियों को बड़ी राहत, महादेवशाल स्टेशन पर 28 अगस्त तक 24 ट्रेनों का होगा ठहराव
1 min read

श्रावणी मेला: सावन में कांवड़ियों को बड़ी राहत, महादेवशाल स्टेशन पर 28 अगस्त तक 24 ट्रेनों का होगा ठहराव

जमशेदपुर: सावन माह में महादेवशाल धाम आने वाले कांवड़ियों और रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने महादेवशाल स्टेशन पर 24 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। यह विशेष सुविधा 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी।

रेलवे के अनुसार, इस अवधि में चयनित ट्रेनें महादेवशाल स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेंगी, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी लाभ होगा।

मेमू ट्रेनों को भी मिला अस्थायी ठहराव

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा मेमू (68025/68026) और टाटानगर-राउरकेला मेमू (68043/68044) को भी महादेवशाल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।

चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा मेमू – सुबह 6:57 बजे और शाम 5:15 बजे
टाटानगर-राउरकेला मेमू – सुबह 6:19 बजे और शाम 5:21 बजे

इन प्रमुख ट्रेनों का भी होगा ठहराव

बामरा–राउरकेला वीकली एक्सप्रेस (18051/18052) – सुबह 10:08 बजे और दोपहर 3:10 बजे
दानापुर–दुर्ग एक्सप्रेस (13288/13287) – सुबह 9:47 बजे और शाम 4:17 बजे
हावड़ा–टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस (12871/12872) – सुबह 11:57 बजे
पुरी–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477/18478) – सुबह 7:24 बजे और दोपहर 3:45 बजे
हावड़ा–जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस (18005/18006) – दोपहर 3:54 बजे और रात 10:38 बजे
टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189/18190) – सुबह 6:38 बजे
टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110) – सुबह 8:56 बजे और शाम 5:23 बजे
टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस (18113/18114) – रात 9:05 बजे और सुबह 2:03 बजे
एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस (18029/18030) – सुबह 4:29 बजे और रात 9:36 बजे

यात्रियों से रेलवे की अपील

दक्षिण पूर्व रेलवे ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की समय-सारणी की जानकारी अवश्य लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सावन के दौरान महादेवशाल धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे के इस निर्णय से कांवड़ियों और आम यात्रियों को यात्रा में काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े – झारखंड में सड़कों-बस्तियों के नामकरण पर नए नियम, अपराधियों और जीवित व्यक्तियों के नाम पर लगेगी रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *