JPSC-JSSC आंदोलन के बीच छात्रों के साथ खड़े हुए बंधु तिर्की, धरनास्थल पर कराई भोजन की व्यवस्था
1 min read

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच छात्रों के साथ खड़े हुए बंधु तिर्की, धरनास्थल पर कराई भोजन की व्यवस्था

रांची: राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। सोमवार को धरनास्थल पर छात्रों के बीच भोजन वितरित किया गया।

कई दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने भोजन ग्रहण करने के बाद बंधु तिर्की के इस सहयोग के लिए उनका आभार जताया। छात्रों का कहना है कि आंदोलन के दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से उन्हें लगातार सहयोग मिल रहा है।

बताया गया कि आंदोलनरत छात्रों की स्थिति को देखते हुए बंधु तिर्की ने उनके भोजन की व्यवस्था करवाई, ताकि आंदोलन के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गौरतलब है कि JPSC और JSSC की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से सत्याग्रह कर रहे हैं। अभ्यर्थी 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने, कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं।

छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, वे सरकार से सकारात्मक पहल और शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद भी जता रहे हैं।

यह भी पढ़े – JPSC-JSSC आंदोलन के बीच छात्रों के साथ खड़े हुए बंधु तिर्की, धरनास्थल पर कराई भोजन की व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *