विश्व हिंदू परिषद ने सांसद पप्पू यादव का पुतला किया दहन….
रिपोर्ट :- राँची डेस्क….
राँची : अयोध्या के राम मंदिर चढ़वे की कथित चोरी के मुद्दे पर संसद परिसर में नाट्य कला के जरिए विगत शुक्रवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में संसद मकर द्वार के सामने भगवा वेश मे धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से दान पेटी में पैसे डालें जीने पप्पू यादव ने अपनी जेब में रख लिया चोर चोर और चढ़ावा चोर के नारे लगाए गए इस घटना को लेकर और सनातनी परंपरा के अपमान के विरोध में राजधानी रांची के अल्बर्ट एका चौक पर विश्व हिंदू परिषद के द्वारा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन किया गया और पुरजोर तरीके से नारेबाजी की गई। साथ ही उनके पुतले को विश्व हिंदू परिषद के उपस्थित महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के द्वारा चप्पल से भी मर गया। मौके पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद के अग्रणी नेताओं का कहना है की जिस प्रकार से सदन के अंदर सनातनी हिंदू रीति पर सांसद पप्पू यादव के द्वारा अभद्रता की गई है यह अशोभनिय और निंदनीय है इस घटना से हिंदू समाज पर प्रहार किए जाने का काम किया गया है।
