आजसू छात्र संघ का लोक भवन घेराव……
रिपोर्ट :- राँची डेस्क…
राँची : जेपीएससी, जेएसएससी में कथित अनियमितताओं और छात्रवृत्ति की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ ने लोक भवन घेराव का आह्वान किया। बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

हालांकि, लोक भवन से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। छात्र लगातार सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी किये। साथ राज्यपाल को संबंधित विषय पर संज्ञान लेने को लेकर मांग पत्र भी सोपा गया।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में जिस तरह की अनियमितताएं सामने आई हैं, उनकी सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
छात्रों ने परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी पर भी सवाल उठाते हुए उसकी भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही कहा कि परीक्षाओं के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और छात्रवृत्ति से जुड़े लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाए।
