14वीं जेपीएससी परीक्षा में अनियमिता को लेकर आदिवासी छात्रों का विरोध मार्च……
रिपोर्ट :- राँची डेस्क….
राँची : 14वीं जेपीएससी परीक्षा में अनियमिता को लेकर राजधानी रांची के सड़कों पर बारिश के फुहारे के बीच छात्रों का आक्रोश लगातार देखा जा रहा है।

इसी आक्रोश के तहत आज भारी संख्या में आदिवासी छात्रावास से आदिवासी छात्रों के द्वारा विरोध मार्च निकाला गया।

जो शहर के विभिन्न मुख्य चौकों से होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा और 14वीं जेपीएससी में हुए कथित धांधली के खिलाफ अपना विरोध जताया और आग्रह पूर्वक झारखंड सरकार से अभिलंब निष्पक्ष जांच की मांग की।
