झारखण्ड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ आंदोलन के लिए मजबूर……
1 min read

झारखण्ड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ आंदोलन के लिए मजबूर……

रिपोर्ट : राँची डेस्क…

राँची : झारखण्ड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ, झारखण्ड के आह्वान पर दो सूत्री मांगों को लेकर राज्य के सभी विभागों के चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी ने रांची के मोराबादी मैदान से लोक भवन तक मार्च किया। और झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम मजिस्ट्रेट को ज्ञापन समर्पित किया।

झारखण्ड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सपन कुमार कर्मकार का कहना है कि अविभाजित बिहार से अलग होकर झारखण्ड राज्य बनने के 26 वर्षों में भी राज्य के चतुर्थवर्गीय कर्मियों को पद प्रोन्नति की सुविधा प्रदान नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री से मांग है कि चतुर्थवर्गीय कर्मियों की एक मुफ्त बिना प्रतियोगिता परीक्षा के वरीयता एवं योग्यता के आधार पर तृतीय वर्ग के पद पर पदोन्नति किया जाए। आदेशपाल, पियुन, चपरासी, अनुसेवक के स्थान पर कार्यालय सहायक नाम घोषित किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *