सावन मास के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़…
1 min read

सावन मास के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़…

रिपोर्ट :- राँची डेस्क….

राँची : सावन का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय माना जाता है। सावन के पहले दिन से ही देशभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। भक्त सुबह से ही गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र और धतूरा लेकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। मान्यता है कि सावन में शिव जी की पूजा करने से मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

सावन के पहले दिन राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ के भक्तों के द्वारा जलआर्पण किया गया और मन में कामनाओं के साथ पूजन अर्चन कर बाबा भोले से सच्चे हृदय से आशीर्वाद मांगी गई जहां पहाड़ी मंदिर के ऊपर मुख्य मंदिर में प्रतिदिन की भांति आज भी बाबा भोलेनाथ का मनोरम श्रृंगार किया गया और उपस्थित भक्तों के द्वारा सम्मिलित रूप से आरती की गई। श्रद्धालु पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थित बाबा भोलेनाथ की दर्शन पूजन करते नजर आए वही सावन महीने होने के कारण पहाड़ी मंजिल के मुख्य द्वार सहित पूरे मंदिर परिसर क्षेत्र के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है और आए भक्तों को कठिनाई का सामना न करना पड़े इस दृष्टिकोण से भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *