आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार
रिपोर्ट:रांची डेस्क
आज का अंग्रेजी दिनांक:—25.10.2025
शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त)
शके:—1947
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:—शरद
माह:—कार्तिक
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—चतुर्थी तिथि
दिन:—शनिवार
नक्षत्र:—ज्येष्ठा नक्षत्र
योग:—शोभन
करण:—व
सूर्योदय:—प्रातः 06:23
सूर्यास्त:—संध्या 05:37
सूर्य:—तुला राशि में
चंद्रमा:—वृश्चिक राशि में
आज का राहूकाल दिन:—09:00 बजे से दिन:—10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज पीपल वृक्ष में जल देने से शानिजन पीड़ा से राहत मिलता है।
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में कुछ परेशानी देखने को मिल सकता है। आज के दिन विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको अपने कार्यक्षेत्र में निरन्तर परिश्रम करने की आवश्यकता है। वहीं, शाम के समय अतिथियों के आने से आपके खर्चे बढ़ेगा। आपकी कुंडली के द्वादश भाव में शनि-मंगल का योग बना हुआ है। सभी आवश्यक कार्य निपटाने के लिए यह अच्छा समय है। सोमवार के दिन रुद्राभिषेक कराने से जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
🐂वृष
आज आपका राशि स्वामी शुक्र-बुध के साथ षष्ठम भाव में कोई नई परेशानी पैदा कर सकता है। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा की आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। सायंकाल से रात्रि तक शुभ कार्य में खर्चा होगा जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगा।
👫मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन शुभ रहने वाला है। दशम भाव में कुंभ राशि का राहु और प्रथम जन्म लग्न केन्द्र भाव में बृहस्पति के होने से आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी वह आज समाप्त हो जायेगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार प्राप्त होगा।
🦀कर्क
आज के दिन कर्क राशि वालों को नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बड़े बुजुर्गों के सहयो से सभी कार्य आसानी से निपट जाएंगे। हालांकि आपको इस दौरान अपने खर्चां पर कंट्रोल करना होगा। खर्चों में कटौती करें नहीं तो कष्ट उठाना पड़ सकता है। कला-खेल व साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधाों के दूर होने की संभावना है। सायंकाल से रात्रि तक पुत्र व पुत्री के लिए विवाह के रिश्ते आएंगे।
🐅सिंह
सिंह राशि वालों के पारिवारिक जीवन में आज के दिन कुछ खटपट रहेगी। इस दौरान आपको साहस व धैर्य से काम लेना होगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। हालांकि आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज के दिन दिए हुए पैसे के वापस मिलने की संभावना दिख रही है। वहीं, शाम के समय में किसी प्रकार की दूर या पास की यात्रा का योग बनता हुआ दिख रहा है।
🙎♀️कन्या
आज के दिन आपकी राशि का स्वामी बुध द्वितीय भाव में संचार कर रहा है। ऐसे में कन्या राशि के जातकों के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। वहीं, शाम के समय व्यापार में आपको कुछ फायदा होगा, जिसका लाभ आपको आगे चलकर देखने को मिलेगा।
⚖️तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। वृश्चिक राशि का चन्द्रमा द्वितीय कोष धन केंद्र में आज पराक्रम व धन की वृद्धि करेगा। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपकी जीत होगी। इस दौरान आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा और आप कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंच जाएंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होता दिख रहा है। संतान की सफलता के समाचार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, शाम के समय किसी नए कार्य का आरंभ होने से समाज में सम्मान मिलेगा।
🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। राशि का स्वामी मंगल तुला राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि के प्रथम भाव में संचार कर रहा है, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आज के दिन आपको व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण समझौते भी आपके पक्ष में होते दिख रहे हैं। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत जातकों को विरोधियों से चुनौतियां मिल सकती हैं। कुल मिलाकर आज शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा ।
🏹धनु
आज के दिन धनु राशि के जातकों को संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। आज के दिन नए-नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे, इससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस दौरान किसी प्रकार का झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आपके लिए यात्रा का योग है, उसमें खास कर चौकन्ने रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो व्यवसाय में लाभ होगा।
🐊मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आपकी राशि का स्वामी शनि तृतीय भाव में स्थित है और एकादश भाव का गुरु मिथुन राशि में संचार कर रहा है, जिससे आपको सुव्यवस्था और जिम्मेदारी का कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होगा और समाज में सम्मान मिलेगा। आज के दिन अगर सिंह राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे तो उसे अस्वीकार कर दें।
🍯कुंभ
आज के दिन कुंभ राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। चन्द्रमा दशम भाव में वृश्चिक राशि पर संचार कर रहा है। ऐसे में लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में दौड़ धूप देखने को मिलेगी। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा।
🐟मीन
राशि का स्वामी मिथुन में तथा प्रथम लग्न प्रमुख केन्द्र भाव में राहू राज्य विजय कारक है। आज आप अपने प्रतिद्वन्दियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में भी आपके प्रति प्रेम व आदर की भावन बढ़ेगी। देव, गुरू, ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना में इच्छित कार्यों की सफलता में चल रहा व्यवधान समाप्त हो जाएगा। रात्रि के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
आलेख:-
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा (वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श) पुजारी–माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी, चतरा सम्पर्क सूत्र-9931585660
