जल्द ही मिलेगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
रांची, 4 अक्टूबर झारखंड भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संकेत दिया है कि पार्टी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है और यह फैसला संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है।
बाबूलाल मरांडी ने आदित्य साहू को स्वागत किया
मरांडी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि आदित्य साहू लंबे समय से संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं और पार्टी के लिए उनका योगदान उल्लेखनीय है। “संगठन को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में आदित्य साहू के अनुभव और समर्पण से हमें आने वाले चुनावी चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी,” उन्होंने कहा।
पार्टी में मिलेगा नयी प्रेरना
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश भाजपा में शीर्ष नेतृत्व का चयन प्रक्रिया जारी है और जल्द ही स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। मरांडी ने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को नए नेतृत्व के साथ नयी प्रेरणा और उत्साह मिलेगा।
बीते कुछ समय से झारखंड भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल की चर्चाएं तेज थीं, खासकर आगामी राजनीतिक और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए। आदित्य साहू के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि संगठन में नई कार्ययोजना और तालमेल के साथ आगे बढ़ा जाएगा।
सभी ने किया इस कि स्वागत
पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व इस बदलाव को राज्य में भाजपा को पुनः मजबूती देने और विपक्ष की भूमिका को और धारदार बनाने के प्रयास के रूप में देख रहा है। कार्यकर्ता स्तर से लेकर जिला इकाईयों तक इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है।
