रांची में दुर्गा पूजा पंडालों का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण  श्री श्री बाँधगाड़ी समिति, दीपाटोली और हरिमती मंदिर समिति, लालपुर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलानी 
1 min read

रांची में दुर्गा पूजा पंडालों का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण  श्री श्री बाँधगाड़ी समिति, दीपाटोली और हरिमती मंदिर समिति, लालपुर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलानी 

 

रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••

रांची। दुर्गा पूजा की पावन बेला में राजधानी में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण चरम पर है। इसी क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्री श्री बाँधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपाटोली एवं हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के भव्य पूजा पंडालों का विधिवत अनावरण किया। पट खोलने के उपरांत मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना की, पूजा-अर्चना कर शीश नवाया और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।  

 

अनावरण के अवसर पर दोनों पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण चरम पर रहा। माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था और परंपरा की यह श्रृंखला हर वर्ष समाज को जोड़ने का कार्य करती है।  

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा,  

“झारखंड की धरती शक्ति की उपासना की भूमि रही है। यहां परंपरा और संस्कृति हर कदम पर जनजीवन को ऊर्जा देती रही है। इस बार लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धा और उत्साह से भरे श्रद्धालु पूजा पंडालों में उमड़ रहे हैं। भव्य और आकर्षक पंडाल दुर्गोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं। मैं माता रानी से प्रार्थना करता हूं कि राज्य की उन्नति हो, लोग स्वस्थ और खुशहाल जीवन जिएं, और सभी की मनोकामनाएं पूरी हों।”  

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह पर्व एकता और सद्भाव का संदेश देता है, जो हर बार पहले से अधिक सामूहिकता और भव्यता के साथ आगे बढ़ रहा है।  

श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब 

पूजा पंडालों में अनावरण और दर्शन को लेकर हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। अद्भुत सजावट और थीम आधारित पंडालों ने श्रद्धालुओं को मोहित कर लिया। दीपाटोली और लालपुर के दोनों स्थलों पर भक्त माता रानी के जयकारों में डूबे नजर आए। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में उत्साह का नजारा देखते ही बनता था।  

परंपरा को आगे बढ़ा रहा उत्सव  

श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति और हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति की पहचान रांची में वर्षों से आकर्षक पंडालों और धार्मिक अनुशासन के लिए रही है। मुख्यमंत्री ने इनके योगदान की सराहना की और कहा कि यह परंपरा हर साल और अधिक भव्यता से आगे बढ़ती रहे, यही माता रानी से कामना है।  

 

पूजा समिति की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनन्दन किया गया। पंडाल के मुख्य द्वार पर पारंपरिक बाजा और ढाक के साथ उनका अभिनंदन हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया।  

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन  कहा

“दुर्गा पूजा के इस पावन मौके पर पूरे राज्य की ओर से माता रानी को नमन करता हूं। राज्य की जनता की खुशहाली, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन मेरी प्रार्थना है। झारखंड की पहचान इसकी संस्कृति और परंपराओं से है, और दुर्गोत्सव इन्हीं परंपराओं का सबसे बड़ा प्रतीक है। मैं राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *