जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ता उत्तम मंडल की हत्या का पुलिस ने किया उद्वेदन, दो आरोपी गिरफ्तार  
1 min read

जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ता उत्तम मंडल की हत्या का पुलिस ने किया उद्वेदन, दो आरोपी गिरफ्तार  

 

रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••

जामताड़ा जिले में भाजपा कार्यकर्ता उत्तम मंडल की हत्या के मामले का बड़ा खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल पांच अपराधियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी तीन की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। 

बीते दिनों बिंदापाथर थाना क्षेत्र के सालुका गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता उत्तम मंडल की निर्मम हत्या कर उनका शव फेंक दिया गया था। इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।  

प्रशासन ने केश को गम्भीरता से ली

जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी टीम का गठन किया था। टीम ने जांच शुरू कर घटनाक्रम की परत-दर-परत सच्चाई उजागर की और हत्या में शामिल दो आरोपियों को दबोच लिया।  

क्यों हुई हत्या  

एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भाजपा कार्यकर्ता उत्तम मंडल लगातार आदिवासी टोला जाया करते थे। घटना के दिन भी वे बाबूजान के घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने खाना खाया और शराब पीकर वहीं कुछ समय रुके। इस दौरान बाबूजान घर पर मौजूद नहीं था, वह राशन लेने गया था, जबकि घर पर सिर्फ उसकी पत्नी थी।  

स्थानीय आदिवासियों को उत्तम मंडल का यूं घरों में आना-जाना और लंबे समय तक रुकना पसंद नहीं था। इसको लेकर पहले भी उन्हें चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।  

खेत देखने के क्रम में हुई घटना

घटना वाले दिन शाम करीब 3 बजे जब वे खेत देखने जा रहे थे, तभी बाबूजान, सुभाष गोराई, मंगल, कैटी और बाबूराम ने उन्हें रोककर सवाल किया कि वे बार-बार गांव में आकर लड़कियों और महिलाओं पर गलत नजर क्यों डालते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई।  

कैसे कि गई हत्या  

तकरार बढ़ने पर गुस्से में आए कैटी ने हाथ में रखे लोहे के चावल काटने वाले औजार से उत्तम मंडल के गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगते ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घबराए आरोपी शव को वहां से हटाकर दूसरी जगह ले गए और पेड़ में फांसी लगाने का नाटक करने की कोशिश की, ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।  

 पुलिस की कार्रवाई  

जांच में जुटी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए घटना का उद्वेदन कर दिया। हत्या में प्रयुक्त औजार और अन्य सामान को बरामद कर लिया गया है। इस कांड में शामिल पांच आरोपियों में से पुलिस ने सुभाष गोराई और रामकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन आरोपी बाबूजान, कैटी और मंगल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

 एसपी का बयान  

एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि यह हत्या आपसी विवाद और अविश्वास के चलते की गई। ग्रामीणों को मृतक का आदिवासी टोला में ज्यादा आना-जाना पसंद नहीं था, जिसके कारण विवाद बढ़कर हत्या तक पहुंच गया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही अन्य तीन आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *