झारखंड के राज्यपाल बोकारो पहुंचे गार्ड आफ ओनर दिया गया।
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बोकारो आगमन पर जिले में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्यपाल सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके स्वागत में बोकारो उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
स्व. विनोद बिहारी महतो को श्रद्धांजलि
मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो ने झारखंड राज्य के निर्माण आंदोलन में अहम और अग्रणी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि महतो ने सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक क्षेत्रों में प्रदेश की दिशा तय करने में बड़ा योगदान दिया।
राज्यपाल ने कहा मैं आज यहां विशेष रूप से विनोद बिहारी महतो को श्रद्धांजलि देने आया हूं। उन्होंने झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई में जिस तरह भूमिका निभाई, वह सदैव याद रखी जाएगी।
मूर्ति अनावरण और जनसभा
सर्किट हाउस में औपचारिकताओं के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार बोकारो के चंदनक्यारी रोड स्थित रामडीह मोड़ पहुंचे। यहां स्व. विनोद बिहारी महतो विस्थापित स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण किया और उपस्थित जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और झारखंड आंदोलन के इस महानायक के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
प्रशासनिक स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था
राज्यपाल के आगमन को लेकर पूरे बोकारो जिले में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। जिले के डीसी और एसपी ने सर्किट हाउस में राज्यपाल का औपचारिक स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीमों ने जुटकर व्यवस्था संभाली।
राज्यपाल के इस दौरे ने न सिर्फ बोकारो वासियों में हर्ष का माहौल बनाया बल्कि स्व. विनोद बिहारी महतो की स्मृतियों को ताज़ा कर दिया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने झारखंड के युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वह महतो के आदर्शों और संघर्ष की प्रेरणा लेकर राज्य के विकास में आगे बढ़े
