आज 20 सितम्बर 2025, शनिवार का पञ्चाङ्ग अश्विन कृष्ण चतुर्दशी तिथि पर आधारित है।
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
आज का दिन मघा और उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़ा है और योग साध्य है। राहुकाल सुबह 9:00 से 10:30 तक रहेगा जबकि अभिजीत मुहूर्त 11:36 से 12:24 तक रहेगा। सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा सिंह राशि में स्थित हैं।
आज का पञ्चाङ्ग
अंग्रेजी तिथि: 20 सितम्बर 2025
संवत्: विक्रमसंवत् 2082 (कालयुक्त)
शक संवत्: 1947
ऋतु: शरद
माह: अश्विन
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: चतुर्दशी
दिन: शनिवार
नक्षत्र: मघा (09:06 तक), उपरांत पूर्वाफाल्गुनी
योग: साध्य
सूर्योदय: 05:58 प्रातः
सूर्यास्त: 06:02 सायंकाल
सूर्य राशि: कन्या
चंद्र राशि: सिंह
राहुकाल: 09:00 से 10:30
अभिजीत मुहूर्त: 11:36 से 12:24
आज का विशेष पर्व-उपाय
आज शिवलिंग पर जल, दूध और काले तिल का मिश्रण चढ़ाना शुभ माना गया है। इससे मानसिक तनाव दूर होता है।
दैनिक राशिफल
मेश: व्यापार में नए संपर्क से लाभ होगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृष: कारोबारी मामलों में दिन मिश्रित रहेगा, माता-पिता का सहयोग संबल देगा।
मिथुन: व्यवसाय में लाभ के योग, सहकर्मी सहयोग करेंगे।
कर्क: आलोचना से बचकर कार्य पर ध्यान दें, नए लोग जीवन में लाभ लाएंगे।
सिंह: कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें, परिश्रम से मान-सम्मान मिलेगा।
कन्या: सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभ देंगे, व्यापार में अचानक सफलता मिल सकती है।
तुला: कार्यस्थल पर पद को लेकर चिंता रहेगी, जोखिम भरे फैसलों से बचें।
वृश्चिक: अधिकारी वर्ग से संबंध बेहतर होंगे, परिवार में शुभ समाचार मिलेगा।
धनु: अटका हुआ धन वापस मिलेगा, नए संपर्क से व्यापारिक लाभ होगा।
मकर: वरिष्ठों से अनबन संभव, लेकिन बुद्धिमानी से स्थिति संभल जाएगी।
कुंभ: व्यापार, वाहन-भूमि खरीद तथा सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं।
मीन: प्रतियोगिता में सफलता, कार्यक्षेत्र में उपलब्धि और संतान की चिंता पर ध्यान।
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा (मो. 9931585660)
