निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर Gen Z आरोप से भड़का कांग्रेस किया पलटवार 
1 min read

निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर Gen Z आरोप से भड़का कांग्रेस किया पलटवार 

रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुबे का कहना है कि राहुल गांधी युवाओं की नई पीढ़ी यानी Gen Z को बरगला कर देश में गृह युद्ध की स्थिति पैदा करना चाहते हैं और वे भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़े हैं।

राकेश सिन्हा का बयान

दुबे के इस बयान पर कांग्रेस ने करारा पलटवार किया। पार्टी के मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने इसे भाजपा की बौखलाहट करार दिया। सिन्हा ने कहा कि जनादेश छीनकर सत्ता में आई भाजपा अब जनता के बीच अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि निशिकांत दुबे जैसे नेता समाज में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वोट चोरी के बाद भाजपा नेताओं का बड़बोलापन जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक जवाब जनता ही देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *