रांची में डिफेंस एक्सपो आज पहुंचेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान
1 min read

रांची में डिफेंस एक्सपो आज पहुंचेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान

रिपोर्ट:-रची डेस्क••••••

रांची। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान आज गुरुवार को रांची पहुंचने वाले हैं। उनका विशेष विमान दोपहर लगभग 12:50 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरने की संभावना है। एयरपोर्ट पर राज्य सरकार और रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किए जाने की तैयारी है।

तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम का आगाज कल से

रांची में 19 सितंबर से शुरू हो रहा तीन दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025 पूरे शहर के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसका आयोजन खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा।

यह आयोजन 19 से 21 सितंबर तक चलेगा।

इसमें देश की तीनों सेनाओं – थलसेना, वायुसेना और नौसेना – की शक्ति और आधुनिक हथियारों व तकनीक का प्रदर्शन होगा।

इस एक्सपो में स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता और “मेक इन इंडिया” के तहत तैयार किए जा रहे अत्याधुनिक उपकरणों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

देश की सेनाओं की ताकत का होगा प्रदर्शन

ईस्ट टेक सिम्पोजियम में रक्षा तकनीक से जुड़े कई बड़े आयुध, हथियार प्रणाली, ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर उपकरण, स्वदेशी टैंक और संचार तकनीक का लाइव प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के विशेषज्ञ और रक्षा उत्पादन से जुड़े निजी उद्योग भी अपने स्टॉल लगाएंगे।

स्थानीय स्तर पर उत्साह, सुरक्षा चाक-चौबंद

रांची में इस मेगा आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। रक्षा सामग्रियों के अलावा आगंतुकों को सेना की क्षमताओं और तकनीकी मजबूती को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों द्वारा तमाम व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

क्या बोले आयोजक

रक्षा सूत्रों के अनुसार यह आयोजन न केवल पूर्वी भारत बल्कि पूरे देश में रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों को दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। ईस्ट टेक सिम्पोजियम से रांची की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई दिशा लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *