पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, रांची में हुआ विशेष आयोजन
1 min read

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, रांची में हुआ विशेष आयोजन

रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••

रांची, 17 सितम्बर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिवस धूमधाम और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” मनाने की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में राजधानी रांची में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हवन, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सुबह धार्मिक अनुष्ठान के रूप में हवन हुआ और इसके बाद रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने इन कार्यक्रमों में शामिल होकर योगदान दिया।

पूर्व सैनिकों का सम्मान और “नमो किट” वितरण

कार्यक्रम के दौरान पूर्व आर्मी जवानों को सम्मानित किया गया। साथ ही महिला समूहों, नगर निगम कर्मचारियों और जरूरतमंद परिवारों के बीच “नमो किट” भी वितरित की गई। इसमें दैनिक जरूरत की वस्तुएं और स्वास्थ्य से संबंधित सामग्री शामिल रही।

केंद्रीय मंत्री ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका जीवन आमजन की सेवा को समर्पित है।उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है। उनके जैसा न कोई था, न होगा। उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।”

सेवा पखवाड़ा के तहत आगामी कार्यक्रम

पार्टी नेताओं ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत आने वाले दिनों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण संबंधी गतिविधियां और गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद के कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *