प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने राजपाल से की मुलाकात, 
1 min read

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने राजपाल से की मुलाकात, 

 

रिपोर्ट:- रांची डेस्क••••••

रांची। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और उनके समक्ष एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन 1 सितंबर को कांग्रेस कार्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुई घटनाओं से संबंधित था।

भाजपा कार्यकर्ता महिलाओं के साथ किया अभद्र व्यवहार

महिला मोर्चा की ओर से आरोप लगाया गया कि कांग्रेस ऑफिस घेराव के दौरान पुलिस ने भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला कार्यकर्ताओं को धक्का-मुक्की की और दुर्व्यवहार किया। भाजपा महिला मोर्चा ने इसे बेहद निंदनीय बताया।

दोसी पुलिसकर्मी को हो सख्त कार्रवाई 

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्ण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग राज्यपाल से की।

सड़क पर उतरे गी महिला मोर्चा 

महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो महिला मोर्चा इस मुद्दे को सड़क से सदन तक जोर-शोर से उठाएगा।

इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी और लोकतांत्रिक आंदोलन की राह पर चलते हुए अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *