
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को दिल्ली मेदांता अस्पताल ले जाया गया
रिपोर्ट:- रांची डेस्क••••••
झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और मधुपुर विधायक हफीजुल हसन की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें पहले रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, हफीजुल हसन को सीने में तकलीफ और सांस लेने में समस्या हुई, और उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया।
उनका इलाज ICU में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किया गया। हाल ही में जुलाई महीने में हफीजुल हसन की गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में हार्ट बायपास सर्जरी हुई थी। उनकी हालात को देखते हुए और बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि उनके परिवार ने बताया कि मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए मेदांता अस्पताल में इलाज ज़्यादा उपयुक्त है क्योंकि वहीं उन्होंने पिछली सर्जरी करवाई थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पारस अस्पताल में उनका हालचाल भी जाना। फिलहाल, हफीजुल हसन की हालत गंभीर है लेकिन इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।