रांची में, राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार के द्वारा तीन दिवसीय खेल उत्सव का उद्घाटन 
1 min read

रांची में, राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार के द्वारा तीन दिवसीय खेल उत्सव का उद्घाटन 

 

रिपोर्ट:- रांची डेस्क••••••

मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया। यह आयोजन 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न स्टेडियमों और मैदानों में संचालित हो रहा है, जिसमें छह प्रमुख्य खेलों—एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, बैडमिंटन और तैराकी—की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

* 1100 खिलाड़ी भाग लेंगे

इस महोत्सव में राज्य के लगभग 1100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो राज्य के अलग-अलग बोर्डिंग सेंटर, से चयनित हैं।

40 तकनीकी अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ भी आयोजन का हिस्सा हैं।

अलग-अलग खेलों के लिए आयोजन स्थल तय किए गए हैं—जैसे हॉकी के लिए मोरहाबादी और बरियातू एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, फुटबॉल के लिए मंदिर मैदान और RIMS स्टेडियम, तीरंदाजी के लिए ऑक्सीजन पार्क, एथलेटिक्स के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, बैडमिंटन के लिए इंडोर स्टेडियम और तैराकी के लिए एक्वेटिक स्टेडियम।

* पारंपरिक खेल भी है शामिल

छह मुख्य खेलों के साथ-साथ, जिला स्तर पर पारंपरिक खेल जैसे गुल्ली-डंडा, गेंड़ी दौड़, मटका फोड़, रस्साकशी और सिकंदर प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं, जिससे स्थानीय संस्कृति और खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

इंडोर खेलों में कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताओं को भी आयोजन में शामिल किया गया है।

सभी स्कूलों में भी 29 से 30 अगस्त तक फिटनेस और खेलों की गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिसमें बच्चों के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम, निबंध व भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो रही हैं।

* खिलाड़ियों और कोचों का सम्मान और आर्थिक सहायता भी

इस अवसर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को कुल तीन करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार तथा अन्य सहायता राशि भी वितरित की जा रही है।

विभिन्न श्रेणियों में चयनित खिलाड़ियों का सम्मान और आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे राज्य की प्रतिभाओं को * प्रोत्साहन मिलेगा।

  1. * क्यों जरूरी?

खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस महोत्सव को झारखंड के खेल का “कुंभ” बताया और कहा कि यह राज्य के खिलाड़ियों और कोचों के समागम का मंच है, जो युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, खेल संस्कृति के प्रसार और राज्य स्तर पर खेल की नई ऊर्जा लाने का प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *