भारत और पाकिस्तान के बीच  तनाव जारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलाई आपात बैठक……
1 min read

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलाई आपात बैठक……

रिपोर्ट :- राँची डेस्क…..

राँची : भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के मद्देनज़र झारखंड सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आज अपराह्न 5:30 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे है। इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित आपात स्थिति, आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की जानी है। साथ ही, राज्य में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विभागीय समन्वय और रणनीतिक तैयारी पर भी चर्चा की जाएगी।

राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की निरंतर आपूर्ति बनाए रखना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी अफवाह से बचें और प्रशासन द्वारा जारी की जा रही सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *