कांग्रेस राज्य कार्यकारिणी की बैठक, राज्य में 40 दिनों तक संविधान बचाओ अभियान चलाएगी कांग्रेस……
1 min read

कांग्रेस राज्य कार्यकारिणी की बैठक, राज्य में 40 दिनों तक संविधान बचाओ अभियान चलाएगी कांग्रेस……

रिपोर्ट :- राँची डेस्क…..

राँची : झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अध्यक्षता में झारखंड कांग्रेस राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

प्रदेश प्रभारी के. राजू ने बताया कि कांग्रेस झारखंड में 40 दिन तक संविधान बचाओ अभियान चलाएगी। साथ ही इस अभियान के अंतर्गत केंद्रीय संस्थानों को भजपा अपने फायदे के लिए उपयोग कर रही है इस मामले को भी जान-जन तक ले जाने का काम किया जाएगा।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड में जो अभी ज्वलंत विषय हैं उनमें बेरोजगारी, पेसा कानून, ओबीसी रिजर्वेशन का मामला सहित अन्य मुद्दों पर हमारी पार्टी का क्या राय है उसको जनता तक हम लेकर जाएंगे और उनसे राय लेकर सरकार तक पहुंचाने का काम हम करेंगे।

वहीं विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि आगामी दिनों में चारों प्रमंडलो में हमारी चार रैलियां आयोजित होगी, हर मुद्दे को एक-एक गांव तक लेकर जाया जाएगा, यह अभियान देश बचाने के लिए चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *