
रक्षा राज्य मंत्री ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को दिया एयर शो के लिए निमंत्रण ………….
रिपोर्ट :- राँची डेस्क…..
राँची : रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने सीएम हेमंत सोरेन से मिले जिसके बाद उन्होंने बताया कि 19 और 20 अप्रैल को सुबह 9:45 से 10:45 तक एक-एक घंटे का एयर शो नामकुम के आर्मी ग्राउंड में किया जाएगा। यह एयर शो विश्वस्तरीय होगा और यह झारखंड के लिए ऐतिहासिक होगा, जिसमें वायु सेवा के जांबाज कई लड़ाकू विमान व अन्य विमान का ऐतिहासिक प्रदर्शन करेंगे। यह जनता के लिए रोमांचक और प्रेरणा देने वाला क्षण होगा। सेठ ने कहा कि इसकी पूरी तैयारी रक्षा मंत्रालय और वायु सेवा संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसकी तैयारी में वायु सेना ने जिला प्रशासन को भी शामिल किया है। इस एयर शो में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अतिथि के रूप में उपस्थित होकर, इसकी गरिमा बढ़ाएंगे। वहीं इसमें शामिल होने के लिए वायु सेवा प्रमुख ए० पी० सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।