
श्री राम की भक्ति में भगवामय हुई राजधानी रांची……
रिपोर्ट :- राँची डेस्क…….
रांची : राम जन्मोत्सव महा नवमी के अवसर पर राजधानी रांची शहर में भव्य और आकर्षक शोभा यात्रा निकल जाना शुरू हो चुका है इस निकल गए शोभायात्रा में महावीर पताका श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बिंदु है साथ ही शस्त्र संचालन भी सनातनियों के शक्ति प्रदर्शन को दर्शा रहा है इसी बीच शहर के विभिन्न चौक चौराहा में धार्मिक और सामाजिक संगठनों के द्वारा स्वागत मंच लगाया गया है। वहीं दूसरी तरफ मंच के माध्यम से कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जा रही है। वहीं स्वागत मंच के माध्यम से पुष्प वर्षा भी की जा रही है। इस दौरान राजधानी रांची श्री राम की भक्ति में भगवामय नजर आ रही थी