देवघर में मिली किशोरी की सड़ी हुई लाश, पुलिस ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका…….
1 min read

देवघर में मिली किशोरी की सड़ी हुई लाश, पुलिस ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका…….

देवघर:केकुंडा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया गया है। शव चित्तोलोढ़िया गांव के बेल्डिंग मोड़ के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव की हालत से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने सुबह शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। कुंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


लापता व्यक्तियों की सूची से मिलान की कोशिश

पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें यह भी संभावना जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई हो और शव को यहां फेंक दिया गया हो। पुलिस ने आसपास के थानों को मृतका की तस्वीर भेजी है और लापता व्यक्तियों की सूची से मिलान की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *