सगी बहन लापता मामला उद्भेदन, प्रेम प्रसंग में भागी थी दोनों सगी बहन, कर्नाटक से बरामद…….
1 min read

सगी बहन लापता मामला उद्भेदन, प्रेम प्रसंग में भागी थी दोनों सगी बहन, कर्नाटक से बरामद…….

रांची:रांची के हिंदपीढ़ी की दो सगी बहनों के लापता मामले का पुलिस से उद्भेदन कर दिया है। रांची पुलिस ने कर्नाटक पुलिस के सहयोग से दोनों लड़कियों और पांच युवकों को बरामद कर लिया है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा ने बताया कि दोनों लड़कियों और उनके पांच सहयोगी युवकों को कर्नाटक से बरामद कर हवाई मार्ग से रांची लाया गया है। उन्होंने बताया कि गत ग्यारह जनवरी को दोनों बहने घर से आधार कार्ड सुधरवाने के लिए मंगल टावर कांटाटोली के लिए निकली थी। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे लड़की के द्वारा अपने पिता को कॉल करके बताया गया कि कुछ लोग उनके साथ लूटपाट कर रहे हैं और इसके बाद उनका मोबाईल स्वीच ऑफ हो गया था।

हिन्दपीढी थाना में दर्ज कराया गया था कांड

परिवार वालों के द्वारा अपहरण की आशंका जताते हुए हिन्दपीढी थाना में कांड दर्ज कराया गया था।इस घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा सभी बिन्दुओं पर जाँच किया जाने लगा, तब पता चला कि दोनों लड़कियाँ मंगल टावर के पास से एक अल्टो कार में एक लड़का के साथ बूटी मोड़, ओरमांझी, सिकीदीरी होते हुए चितारपुर गयी और वहाँ से कोडरमा, वाराणासी होते हुए ट्रेन से कर्नाटक गयी। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्नाटक के एडीजी से सहयोग का अनुरोध किया गया। उनके सक्रिय सहयोग से अपहृत दोनो लड़कियों को बरामद किया एवं मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

प्रेम प्रसंग का संबंध दोनों बहन

हवाई मार्ग के द्वारा रांची लाया गया। इसके बाद सभी से पूछताछ करने पर बताया कि ये सभी लोग पूर्व परीचित है और बड़ी बहन रहनुमा परवीन और बरामद लड़का मो० इस्माईल जो रायचूर, कर्नाटक का रहने वाला है,दोनों में प्रेम प्रसंग का संबंध है। दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं। इसी कारण से घर से भाग गये थे और अपनी छोटी बहन दोनों को सहयोग करने के लिए ये साथ में भाग गयी थी। इन दोनों लड़कियों से पुछ-ताछ करने पर वे स्पष्ट कुछ भी नहीं बता पा रही है लेकिन ये स्वीकार की है कि दोनों को ये लड़के के बहकावे में घर से निकल गयी थी। इस कांड में अग्रतर अनुसंधान में दोनों बहनों को घर से भागाने में कुछ और लोग भी सहयोग किये थे। उनको भी गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक कार,एक स्कूटी,पाँच मोबाईल और जाली तथा ओरजिनल आधार कार्ड बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *