कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन , शिकायतों का किया गया निपटारा…..
1 min read

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन , शिकायतों का किया गया निपटारा…..

रांची :झारखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. कांग्रेस कोटा के चारों मंत्री को जनता दरबार लगाना अनिवार्य है यह निर्देश झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाब अहमद मीर के साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा निर्देश जारी किया गया है आज जनता दरबार में उनके समस्याओं का निपटारा स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा किया गया लगभग 30 से अधिक आवेदन आए थे उनका त्वरित निष्पादन किया गया

जारी रहेगा जनता दरबार लगातार:प्रदेश अध्यक्ष

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जनता दरबार आज लगाया गया हमारे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जनता के कई समस्या का निपटारा किया है। जनता दरबार लगातार जारी रहेगा । स्वास्थ्य सेवा संबंधित समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री पूरी तरह से सजग है और राज्य के सरकारी अस्पतालों को लेकर भी विशेष रूप से चिंतित है उन्हें जल्द से जल्द सुचारू रूप से चले उनके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहते हैं

14 जनवरी के बाद स्वास्थ्य सेवा अस्पतालों में होगा आमूल चूल परिवर्तन: स्वास्थ्य मंत्री

वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा हमें जो निर्देश मिला है झारखंड प्रदेश प्रभारी का प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी का सोनिया गांधी का उनका पालन कर रहे हैं जनता दरबार में समस्या का निपटारा कर रहे हैं वही अस्पतालों की स्थिति को लेकर भी विशेष रूप से कम कर रहे हैं 14 जनवरी के बाद राज की स्वास्थ्य सेवा अस्पतालों में आमूल चूल परिवर्तन आएगा राज्य की जनता देखेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *