
30 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष का दावा….
रिपोर्ट :- राँची डेस्क…….
राँची: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव दिल्ली से रांची पहुंचे वही लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे इंडिया गठबंधन में सब ठीक-ठाक है। कांग्रेस 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सभी सीटिंग सीट के विधायकों पर कांग्रेस पार्टी की ओर से मुहर लगी है।
वही रामेश्वर उरांव ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए काम किए हैं पार्टी के लिए काम किए हैं इसलिए सभी सिटिंग विधायकों को सीट दी गई है कांग्रेस की राजनीति की यही खासियत है नेतृत्व एक बार जो फैसला लेता है तो सब उसके साथ हो जाते हैं दल बदल पर कहा सब जहाज के पंछी है पर लौट कर फिर जहाज में ही आता है।