
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी…..
रिपोर्ट :- राँची डेस्क……
राँची : झारखंंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। झारखंड के 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। 23 नवंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे आएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य दूसरे चरण के लिए आज से झारखंड में 38 सीटों पर नॉमिनेशन कि प्रक्रिया शुरू होगी। 29 अक्टूबर को दूसरे चरण के नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख होगी। 30 अक्टूबर को नॉमिनेशन कि स्क्रूटनि की जाएगी। वहीं 1 नवंबर को प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने का अंतिम दिन होगा। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। वही मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर मतदान गीत का लोकार्पण किया गया ।