
“संवाद आपके साथ“ कार्यक्रम के संथाल परगना दौरे के अंतिम दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ, नेताओं के साथ किया संवाद……..
रिपोर्ट: – रांची डेस्क
रांची: “संवाद आपके साथ“ कार्यक्रम के तीन दिवसीय संथाल परगना दौरे के अंतिम दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने साहिबगंज एवं पाकुड़ जिला मे कार्यकर्ताओ, नेताओं और जिला पदाधिकारीयो के साथ संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर पर उन्होंने कहा कि अनुशासन व्यक्ति, समाज, संगठन और देश को महान बनाता है। कांग्रेस अनुशासित कार्यकर्ताओं का संगठन है, धैर्य और अनुशासन ही हमें जनता से सीधे जोड़ने में कड़ी का काम करता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा लेने की कोशिश की जा रही है, हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, धमकियां दी जा रही है लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने सिद्धांतों के अनुसार विरोध दर्ज कर रहे हैं। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपसी लड़ाई नहीं है बल्कि फिरकापरस्त ताकतो से है, उनके खिलाफ एकजुट होना होगा। कांग्रेस हमेशा जनता से सीधी जुड़ी रहती है। जनता के दुख दर्द को समझने के लिए राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन के लिए उदाहरण है। संथाल परगना की धरती वीरो और शहीदों की धरती है। फूलों झानो जैसी भी विरांगनाओं ने इस धरा में जन्म लिया। इस संथाल परगना में विभेद पैदा करने की कोशिश की जा रही है, झारखंड को बांटने का षड्यंत्र रचा जा रहा है जनता के हाथों से सत्ता छिनने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे षड्यंत्रकारीयो को चुनाव में करारा जवाब देना है।
मौक़े पर पूर्व सांसद डॉ प्रदीप बलमुचू , सुल्तान अहमद, मदन महतो, श्यामल किशोर सिंह, अनुकूल मिश्रा, रवींद्र वर्मा, एनुल हक़, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, अनिल ओझा, प्रवेज़ आलम, सुधीर चंद्रवंशी, सुरजीत नागवाला, दीपक गुप्ता, देव शर्मा, ज़िला अध्यक्ष बरकातुल्लाह ख़ान, असद हुसैन अदेंदु,मनोज डोकनिया,शाहीन परवेज महबूब आलम,अबेन हंसना,सीमा सोनी भगत,बैद्यनाथ ज़िला पदाधिकारीगण, सभी प्रखंड अध्यक्ष, अग्रणी संगठन ज़िला अध्यक्ष सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल थे।