नेमरा में रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन हुईं, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि………………..
रिपोर्ट : रांची डेस्क………..
रांची : जिले के नेमरा गांव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी. मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री बेहद भावुक नजर आए. इस दौरान वहां मौजूद सोरेन परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और अन्य सभी लोगों की आंखें भी नम हो गईं. रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक मथुरा महतो, शिकारीपाड़ा विधायक राजेश कश्यप, शिल्पा नेहा तिर्की, महुआ माजी और ममता देवी समेत कई प्रमुख नेता पहुंचे. इसके अलावा जेएमएम और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता के अलावा पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग भी नेमरा पहुंचे. साथ ही राज्य सरकार के अधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी भी नेमरा पहुंचे. प्रशासन ने अंतिम संस्कार को लेकर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. अंतिम संस्कार के दौरान पूरा नेमरा गांव शोक में डूबा रहा. रूपी सोरेन के निधन के बाद से ही राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ स्थानीय लोग सोरेन परिवार के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं.
