प्रभारी गजेंद्र पटेल का JMM सरकार पर हमला, कहा विकास ठप और भ्रष्टाचार चरम पर……………….
1 min read

प्रभारी गजेंद्र पटेल का JMM सरकार पर हमला, कहा विकास ठप और भ्रष्टाचार चरम पर……………….

रिपोर्ट : रांची डेस्क………………
रांची: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने अपने पहले झारखंड दौरे के दौरान हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास की रफ्तार प्रभावित है और भ्रष्टाचार से जुड़े कई गंभीर सवाल सामने हैं।भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक के बाद झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। झारखंड दौरे पर पहली बार पहुंचे गजेंद्र सिंह पटेल ने शुरुआत में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली जाकर नमन किया।

​प्रेस वार्ता में उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 से सत्ता में काबिज जेएमएम, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार ने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया। शपथ पत्र के वादे धरातल पर फेल हैं और आज झारखंड में भ्रष्टाचार के साथ जमीन, जंगल और खनिजों की खुली लूट मची हुई है।
​जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल परीक्षाओं की गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश है। इसके अलावा उन्होंने घुसपैठ को राज्य की बड़ी समस्या बताते हुए आरोप लगाया कि घुसपैठिए आज सरकार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। कानून-व्यवस्था पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में लूट, अपहरण, बलात्कार और हत्याएं आम हो गई हैं, जबकि भाजपा शासित राज्यों में चौमुखी विकास और अपराध पर लगाम है।

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने ‘सेवा ज्योति यात्रा‘ के जरिए विकसित भारत का सपना पूरा होने की बात कही। साथ ही आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ने आदिवासियों को भ्रमित कर सत्ता हासिल की है, जबकि भाजपा आदिवासियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाला समय पूरी तरह भाजपा का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *